भारत-बांग्लादेश T20 WC मैच का टर्निंग पॉइंट: केएल राहुल का लिटन दास को रन आउट करना

Litton Das Run Out

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

भारत-बांग्लादेश वर्ल्ड कप मुकाबले में आज केएल राहुल की शानदार फील्डिंग देखने को मिली. राहुल ने खतरनाक हो चले लिटन दास को रन आउट करके भारतीय खेमे में जोश भर दिया.

दास 26 गेंदों में 59 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे जब बारिश ने मैच बाधित कर दिया. इस समय तक बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवरों में 66 रन बना लिए थे. यह भारत के खिलाफ बांग्लादेश की एक मजबूत शुरुआत थी.

जीत के लिए बांग्लादेश को 185 रनों की जरूरत थी.

बारिश रुकने के बाद, बांग्लादेश की टीम को 16 ओवर में 151 रन का नया टारगेट मिला. यह टारगेट, बांग्लादेश को डीएलएस नियम के अनुसार दिया गया था.

बांग्लादेश को अंतिम नौ ओवरों में जीत के लिए 85 रनों की जरुरत थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन मैच को जल्दी शुरू करने के पक्ष में नहीं थे. इसपर उन्होंने अंपायरों से असहमति भी जताई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!