दारुबाज बंदर से है रायबरेली के लोग परेशान, लोगों से छिना ले जाता है बियर

monkey drinking liquor Raebareli (1)
The Hindi Post

रायबरेली | उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक शराब प्रेमी बंदर शराब विक्रेताओं के लिए मुसीबत बन गया है.

इस बंदर को शराब की लत लगी है. वो शराब पीने के लिए, शराब की दुकानों में घुस जाता है और शराब ले भागता है.

यह बंदर शराब की दुकानों में सेंध लगाने और शराबियों के साथ डेरा डालने के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर इन दुकानों से खरीदारी करने वाले लोगों से शराब की बोतलें भी छीन ले जाता है.

इस बंदर का बीयर पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग की मदद से इस बंदर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

एक शराब दुकान के मालिक ने कहा कि अगर बंदर को बोतल लेने से रोकने की कोई कोशिश की जाती है तो वह आक्रामक हो जाता है.

ऐसा ही एक मामला लखनऊ-कानपुर रोड पर नवाबगंज इलाके से सामने आया था जहां एक बंदर शराब की दुकान पर ‘स्थायी ग्राहक’ था.

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर को ठंडी बीयर बहुत पसंद थी और अक्सर, एक ग्राहक उसके लिए बीयर की एक बोतल खरीद लेता था.

बाद में इस बंदर के लीवर में इन्फेक्शन हो गया जिससे उसकी मौत हो गई थी.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!