गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से 4 साल का जियांश हुआ अनाथ, घर से एक साथ उठी तीन अर्थियां

Morbi Incident only 4 year boy survived parents dead 3
The Hindi Post

मोरबी (गुजरात) | गुजरात के मोरबी शहर में सस्पेंशन ब्रिज (झूलता पुल) गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में एक चार साल का बच्चा बच गया है, लेकिन उसके माता-पिता काल के गाल में समा गए.

रविवार शाम को मोरबी में केबल ब्रिज गिर गया. उस समय पुल पर 400 से 500 दर्शक थे.

उमा कस्बे के एक निवासी के बताया कि उनके पड़ोसी हार्दिक फल्दू, उनकी पत्नी मीरालबेन, चार साल का बेटा जियांश, हार्दिक का चचेरा भाई हर्ष जलावडिया और उनकी पत्नी केबल ब्रिज देखने गए थे. इस दौरान पुल टूट गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में हार्दिक और उनकी पत्नी मीरालबेन की मौत हो गई है, जबकि जियांश की जान बच गई. जियांश का चाचा हर्ष भी बच गया और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जियांश को भी चोटें आई है. इस घटना में हर्ष की पत्नी की भी मौत हो गई है.

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार से पांच लोग झूलता पुल देखने गए थे उसमें से केवल दो जिंदा बचे. चार साल के जियांश को तो पता ही नहीं है कि उसके साथ क्या घट गया है. वो तो अपने मम्मी-पापा को ढूंढ रहा है.

उमा कस्बे के एक निवासी ने कहा कि हार्दिक हलवाड़ कस्बे का रहने वाला था. परिवार के मृतक सदस्यों के शवों को सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए हलवाड़ ले जाया गया. मंगलवार को सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!