यूपी: चाचा ने 9 साल की अपनी भतीजी से किया दुष्कर्म

rape

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नौ साल की एक बच्ची से उसके 18 वर्षीय चाचा ने कथित रूप से बलात्कार किया। चाचा यहां एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। घटना बिजनौर के शिवकलां में उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता उसी ईंट के भट्टे पर काम करने गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!