6 साल की बच्ची से रेप, जब मचाया शोर तो आरोपी युवक ने मासूम के मुंह में भर दिए पत्ते, ईंट से किया वार

Rape-Molestation-Depositphotos_238915278_S-1 (2)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और फिर उसके सिर को ईंट से कूच दिया गया. यह घटना मंगलवार शाम की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवक बच्ची को पहले एक एकांत स्थान पर ले गया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. जब वह चिल्लाई तो उसके चेहरे पर ईंट से वार कर दिया. इससे बच्ची को गंभीर चोटे आईं हैं.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. इधर बच्ची को खोजते हुए परिवारजन मौके पर पहुंचे. उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी जब आरोपी उसे एक एकांत स्थान पर ले गया. जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने उसके मुंह में पत्ते भर दिए. इसके बाद उसने बच्ची पर ईंट से हमला किया. इस हमले से वह बेहोश हो गई.

बच्ची के पिता के अनुसार, “उसके (बच्ची) मुंह में पत्ते भरे थे. ईंट से हमला किया गया था.” परिजनो ने थाने पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की. पुलिस ने आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की. मौके से सबूत जुटाए गए. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!