एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आपस में टकराई 11 गाड़ियां
Photo: IANS
रायगढ़ (महाराष्ट्र) | मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कम से कम 11 छोटे-बड़े वाहन आपस में टकरा गए. इस घटना में छह लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भोर घाट खंड के पास दोपहर लगभग 1 बजे यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे 11 वाहनों को टक्कर मार दी.
घटना के बाद, ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला. इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया.
मुंबई-पुणे एक्स्प्रेस वेवर वितित्र अपघात झाला आहे.या अपघातात 7 ते 8 गाड्यांचं मोठ्या प्रमाणात नुकसान झालं आहे. या अपघातात सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र, काही जण जखमी झाले आहे. जखमींना तातडीने रुग्णालयात दाखल करण्यात आलं आहे.#punemumbaihighway #punemumbaiexpressway pic.twitter.com/R35bwaUH6A
— Checkmate Times (@checkmate_times) April 27, 2023
पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया गया. साथ ही उन वाहनों को हटवाने का भी काम करवाया गया जो इस हादसे का शिकार हो गए थे.
पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. एक्सप्रेसवे पर अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए होंगे, जिसके कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा होगा ओर यह हादसा हो गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
