श्रीनगर में आतंकी हमले में 6 लोग घायल

Army IANS_800x548

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | सोमवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बारामूला इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आजादगंज और बारामूला इलाके में आतंकियों ने सेना के जवानों को निशाना बनाया था। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है।

आईएएनएम


The Hindi Post
error: Content is protected !!