यूपी : अमेठी के गांव में होली मनाने को लेकर हुई झड़प में 2 की मौत

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

अमेठी (उप्र) | अमेठी के रेवरापुर गांव में शुक्रवार को होली मनाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अखंड प्रताप सिंह और 55 वर्षीय शिवराम पासी के रूप में हुई है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना जामो थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अखंड प्रताप सिंह की आपराधिक पृष्ठभूमि थी।

झड़प के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक दिनेश गांव पहुंचे।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!