मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 632 हुई

Earthquakes Depositphotos_80106824_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

रबात । मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 632 हो गई है, जबकि 329 लोग घायल है. स्टेट टीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अल-हौज, मराकेश, उआरजाजेट, अजीलाल, चिचौआ और तरौदंत के प्रांतों और नगर पालिकाओं से मौतों की सूचना मिली है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी दक्षिण-पश्चिम में हाई एटलस माउंटेन में 18.5 किमी की गहराई में था.

भूकंप रात 11.11 बजे आया और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोगों को सड़कों पर भागते हुए देखा जा सकता है. अन्य वीडियोज में क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबे से भरी सड़कों को भी देखा जा सकता है.

झटके भूकंप के केंद्र से लगभग 350 किमी दूर राजधानी रबात के साथ-साथ कैसाब्लांका और एस्सौइरा शहरों में भी महसूस किए गए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!