29 वर्षीय जिम ट्रेनर की शादी से एक दिन पहले हत्या…, पुलिस रहस्य सुलझाने में लगी

knife-Murder-1024x678

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली में 29 वर्षीय जिम ट्रेनर की एक अज्ञात शख्स ने हत्या कर दी है. गुरुवार को जिम ट्रेनर की शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है.

मृतक की पहचान गौरव सिंघल के रूप में हुई है. गौरव देवली एक्सटेंशन का निवासी था.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने गुरुवार को कहा कि पुलिस को मामले की सूचना रात 12:30 बजे मिली. हत्या राजू पार्क इलाके में हुई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां पहुंचने के बाद यह खुलासा हुआ कि सिंघल के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था.”

इसके बाद सिंघल को उसके परिजनों ने उस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीसीपी ने कहा, “गौरव की शादी गुरुवार को होनी थी. फिलहाल, उसके शव को AIIMS के शवगृह में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!