ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते 26 साल के युवक की मौत, घटना हुई CCTV में कैद

Ghaziabad (4)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ता दिखाई दे रहा है. अचानक उसे हार्ट अटैक आ जाता है और वह ट्रेडमिल पर ही गिर पड़ता है. पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक युवक की मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें युवक खोड़ा इलाके की एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ता दिख रहा है.

इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ती है और मौत हो जाती है. आसपास मौजूद लोग उसके पास पहुंचते है पर तब तक युवक दम तोड़ देता है.

युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है. वह सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था.

यह दर्दनाक घटना 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बाबा जिम में हुई. ट्रेडमिल पर गिरते ही दो लोग सिद्धार्थ के करीब पहुंचे और उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की फैमिली मूल रूप से बिहार की रहने वाली है. वह गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहा था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!