जब 24 वर्षीय महिला और 85 वर्षीय शख्स को हुआ एक दूसरे से प्यार, दोनों ने की शादी, Photos हुई वायरल

24 year old marries 85 year old in US 2 (1)

Photo Credit: TikTok/@mnigeria98

The Hindi Post

अमेरिका के मिसिसिपी में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी की खास बात यह है कि इसमें दुल्हन महज 24 साल की है, जबकि उसका दूल्हा 85 साल का. दोनों की उम्र में 61 साल का फासला है. पर दोनों को उम्र के इस अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता. दोनों को एक दूसरे से बहुत प्यार है और यह प्यार ही वजह बना शादी का. अब इस शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है.

मिसिसिपी की रहने वाली 24 वर्षीय मिरेकल पोग ने 85 वर्षीय चार्ल्स पोग से पिछले साल जुलाई में शादी कर ली थी. दोनों की मुलाकात 2019 में हुई थी और तब से डेट कर रहे थे. चार्ल्स ने फरवरी 2020 में मिरेकल को प्रपोज़ किया था. मिरेकल ने चार्ल्स का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था और इसके बाद शादी करने का फैसला लिया गया.

Photo Credit: TikTok/@mnigeria98
Photo Credit: TikTok/@mnigeria98

पर सब कुछ इतनी आसानी से नहीं हुआ. मिरेकल के पिता को यह शादी मंजूर नहीं थी. कारण था उम्र का अंतर. मिरेकल ने कहा कि उसकी मां और दादा शुरू से ही इस रिश्ते के पक्ष में थे पर उसके पिता राजी नहीं थे पर बाद में वो भी मान गए.

मिरेकल की शादी में उसके माता-पिता दोनों शामिल हुए और यह शादी धूम-धाम से हुई. स्थानीय मीडिया ने मिरेकल के हवाले से कहा कि वह आईवीएफ के जरिये प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिरेकल अपनी इस शादी से दो बच्चे चाहती है. चार्ल्स की अपनी कोई संतान नहीं है.

Photo Credit: TikTok/@mnigeria98
Photo Credit: TikTok/@mnigeria98

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!