2009 बैच के IPS अधिकारी ने अस्पताल के ICU में खुद को मारी गोली, हुई मौत

Police line do not cross (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

असम के गृह सचिव सिलादित्य चेतिया अब इस दुनिया में नहीं है. उन्होंने कथित तौर पर खुदकुशी कर अपनी जान दे दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलादित्य चेतिया ने कथित तौर पर एक निजी अस्पताल में आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद सिलादित्य चेतिया की पत्नी का मंगलवार को निधन हो गया.

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी चेतिया ने कथित तौर पर आईसीयू के अंदर अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली. इसी आईसीयू में उनकी पत्नी की मौत हुई थी.

राज्य के गृह सचिव के रूप में तैनात होने से पहले चेतिया ने तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के एसपी और असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में काम किया था.

उनकी पत्नी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती थीं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!