19 वर्षीय युवक को दी दर्दनाक मौत, चाकू घोंपकर हमलावरों ने की हत्या
सांकेतिक तस्वीर (फोटो : आईएएनएस)
नई दिल्ली | दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान यश के रूप में हुई है.
मृतक के भाई अमन शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की. उन्होंने बताया, “यश पर चार से पांच लोगों ने मिलकर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.”
दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.
अमन ने बताया दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे था तभी एक अन्य वाहन चालक के साथ उसकी स्कूटी का साइड मिरर टच हो गया. इसके बाद वाहन चालक ने उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. “जब हम भाइयों ने उसे रोका तो एक हमलावर ने यश के सिर पर पिस्तौल तान दी. मैंने और यश ने उस शख्स को पकड़ लिया लेकिन उसका साथी भाग निकला और दो मिनट में तीन अन्य युवकों को लेकर लौटा जिनके पास चाकू थे. यश ने मुझसे भागने को कहा लेकिन भागते समय वह (यश) सड़क पर गिर गया. इसके बाद हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.”
प्रारंभिक जांच में दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों – अमान और रेहान की पहचान की है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि हत्या का कारण संभवतः स्कूटी टच होने को लेकर हुआ झगड़ा था. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.
