कपल का खुल्लम-खुल्ला रोमांस, चलती बाइक पर फरमा रहे थे इश्क और फिर….

ROMANCE ON BIKE
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब जिस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है उसमें एक युवती को मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक पर लेटे हुए देखा जा सकता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चला रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर प्रेमी जोड़ा इश्क फरमा रहा है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो को एक अन्य बाइक सवार ने रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक और युवती का यह वीडियो आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे का है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक और युवती को अपनी जान की परवाह नहीं है. इस तरह दोनों ट्रैफिक नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं.

 

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग कर रहे है. जानकारी के अनुसार, यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है. दोनों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है.

 

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!