यूपी: 19 साल की लड़की कमर में तमंचा लगाए घूम रही थी, पुलिस ने पकड़ा, वीडियो आया सामने

Tamancha (1) (1)
The Hindi Post

यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती कमर में तमंचा लगाए घूम रही है. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो तमंचा उसकी जीन्स से बरामद हुआ. हालांकि यह नहीं पता चल पाया कि वह तमंचा लेकर क्यों घूम रही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती 19 साल की है और बालिग है.

इस युवती को मैनपुरी में जेल चौराहा के पास से पकड़ा गया था. कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उससे कोर्ट में पेश किया था जहा से उससे जमानत मिल गई थी. लड़की का नाम करिश्मा है और वह फिरोजाबाद की रहने वाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह कहा गया था कि यह यवुती एक टीचर है पर मैनपुरी पुलिस ने इसका खंडन कर दिया। एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने युवती की तलाशी ली और उसकी कमर में लगा तमंचा निकाला। इस दौरान पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया.

मैनपुरी पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “उक्त प्रकरण में जांच उपरांत ज्ञात हुआ कि तमंचा के साथ पकड़ी गई महिला शिक्षिका नहीं है. तमंचा कहा से लेकर आई थी, किस प्रयोजन के लिए लाई थी इस संबंध में थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!