3 बाइकों पर 14 युवक सवार – करते दिखे स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया

Stunt on bike 14 people on three bikes video viral (1)
The Hindi Post

बरेली (उत्तर प्रदेश) | सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्टंट करते हुए तीन बाइकों पर सवार 14 लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बाइक्स (मोटरसाइकिल) पर 14 व्यक्ति सवार है. एक पर छह और दो बाइक्स पर चार-चार लोग बैठे है.

वीडियो में युवकों को बरेली-नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते वीडियो में देखा जा सकता है.

यह मामला बरेली के देवरनिया पुलिस सर्कल का है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार को शूट किया गया था. स्टंट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी बाइक्स को जब्त कर लिया गया है.

बरेली के एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा, सूचना मिलते ही बाइकें जब्त कर ली गई हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!