यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाए “नोट”, वीडियो हुआ वायरल

Youtuber throwing notes from flyover in Kanpur (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

यूपी के कानपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में एक युवक को फ्लाईओवर से कुछ फेंकते हुए देखा जा सकता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक एक यूट्यूबर हैं और वह “नोटों” की बारिश कर रहा था. इन “नोटों” को लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई थी. हिंदी पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं.

मामला चकेरी इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस वीडियो के जरिए युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने आसपास के बच्चों को बताया कि आज उसका बर्थडे है. इसके बाद सबके साथ मिलकर केक काटा. फिर वह फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ गया. युवक ने अपनी जेब से नोटों की गड्डी निकाली और एक-एक करके “200” के नोट बरसाने लगा. युवक को देख आसपास के लोग पैसे बटोरने के लिए दौड़ पड़े.

यह वीडियो कब का हैं इसकी जानकारी नहीं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इंस्पेक्टर जाजमऊ अजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि वीडियो सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा हैं कि युवक चकेरी इलाके का ही रहने वाला हैं.

वीडियो के अनुसार युवक खुद को जैद हिंदुस्तानी बता रहा है, जो एक यूट्यूबर है. वह कहता है कि आज उसका बर्थडे है, वह गरीब बच्चों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेगा और पैसे बांटेगा. इसके बाद युवक कथित तौर पर बैंक में फोन लगाता है. युवक बैंककर्मी से नए नोटों की डिमांड करता है. बैंककर्मी से युवक कहता है कि बाहर हजार रुपये की गड्डी 1500 में मिल रही है.

माना जा रहा है कि बैंककर्मी ने पैसे देने से आनाकानी की. युवक बैंककर्मी से कहता है कि वह यूट्यूब और फेसबुक के जरिए पैसा कमाता है. अगर उसे पैसे नहीं दिए तो अपना खाता बंद करवा लेगा. युवक चेक भी काटता दिख रहा है. वह अपने साथी से कहता है कि 50 हजार का चेक काट दो. इंस्पेक्टर जाजमऊ अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!