यूट्यूबर कैरी मिनाटी नहीं जाएंगे ‘बिग बॉस’ में

Carry Minati
The Hindi Post

मुंबई | यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर उन सभी खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया है कि वह बिग बॉस के 14वें सीजन में बतौर प्रतियोगी शामिल होने जा रहे हैं। कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं, जो भी आप पढ़ रहे हैं उस पर भरोसा न करें।”

उनके ट्वीट पर यूट्यूबर भुवन बम ने कमेंट में लिखा, “तू अगले साल भी जाएगा, जैसे मैं पिछले 4 साल से जा रहा हूं।”

हाल ही में कैरी मिनाटी यूट्यूब बनाम टिकटॉक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। वीडियो में उन्होंने टिकटॉक को रोस्ट किया था। हालांकि बाद में यूट्यूब ने कुछ दिन बाद उनका वीडियो अपने प्लेटफार्म से हटा दिया था।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!