यूपी के रहने वाले युवक ने गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर) में किया वजू, केस दर्ज
यूपी के रहने वाले युवक ने गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर) में किया वजू, केस दर्ज
कानपुर | गोल्डन टेंपल (अमृतसर का स्वर्ण मंदिर) के पवित्र सरोवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में एक युवक सरोवर के भीतर वजू करते हुए कथित तौर पर कुल्ला कर पानी वापस थूकता हुआ नजर आ रहा है. इसे सिख समुदाय ने धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी सुभान रंगरेज के रूप में हुई है. बताया गया कि सुभान हाल ही में अमृतसर गया था और उसने सरोवर में वजू करते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय के लोग भड़क गए.
Recently, a Muslim entered the Golden Temple premises wearing a skull cap, rinsed his mouth with Sarovar water, washed his hands and feet in it, and made the “Tawhid sign,” and posted the video on insta with an Islamic victory song.
Grave provocation by any standards, but… pic.twitter.com/88715sdgbT
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) January 17, 2026
विवाद बढ़ने के बाद सुभान ने 17 सेकंड का वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उससे यह गलती अनजाने में हुई. उसने कैप्शन में लिखा – “दिल से माफी.”
गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को लोनी के अंकुर विहार थाने पर प्रदर्शन भी हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.
उधर अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया है. यह धारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Hindi Post Web Desk
