युवक की शर्मनाक हरकत: चलती थार का दरवाजा खोला और करने लगा पेशाब, वीडियो हुआ वायरल

Gurugram Collage 1 (1) (1)
The Hindi Post

युवक की शर्मनाक हरकत: चलती थार का दरवाजा खोला और करने लगा पेशाब, वीडियो हुआ वायरल

 

गुरुग्राम में ब्लैक रंग की थार में सवार एक युवक की शर्मनाक हरकत सामने आई है. सदर बाजार इलाके में सोहना चौक से शिवमूर्ति की ओर जा रही एक थार गाड़ी में सवार युवक ने चलती गाड़ी की खिड़की से पेशाब करने की हरकत की. पीछे आ रही एक कार में सवार लोगों ने इस असभ्य व्यवहार को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की थार गाड़ी पहले तेज गति से सोहना चौक से शिवमूर्ति की ओर जा रही थी. जब गाड़ी सदर बाजार में पहुंची तो ड्राइवर के साथ वाली सीट पर सवार युवक ने अपनी खिड़की खोली और जिप खोलकर चलती कार से पेशाब करना शुरू कर दिया.

थार में सवार युवक अकेला नहीं था और गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी में शराब की बोतलें भी रखी हुई थी, जिससे संदेह है कि युवक ने नशा कर रखा था. दुकानदारों का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक है. गुरुग्राम जैसे शहर में जहां लोग शिक्षित और जागरूक माने जाते हैं, ऐसी हरकतें करना गलत है. प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!