वाह ! क्या किस्मत है…., लकी ड्रॉ में शख्स ने जीते 240 करोड़ रुपए, इस ‘लकी नंबर’ से लगा ‘जैकपॉट’
अबु धाबी के रहने वाले 29 साल के भारतीय युवक अनिलकुमार ने यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जैकपॉट जीती / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
वाह ! क्या किस्मत है…., लकी ड्रॉ में शख्स ने जीते 240 करोड़ रुपए, इस ‘लकी नंबर’ से लगा ‘जैकपॉट’
कभी-कभी किस्मत ऐसे मोड़ पर मुस्कुराती है कि इंसान खुद यकीन नहीं कर पाता. कुछ ऐसा ही हुआ अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के भारतीय युवक अनिल कुमार बोला के साथ. उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन को लकी नंबर बनाकर ₹240 करोड़ की लॉटरी जीत ली. यह जीत यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जैकपॉट राशि है.
18 अक्टूबर को आयोजित लकी ड्रॉ डे में अनिल कुमार ने 100 मिलियन दिरहम (लगभग ₹240 करोड़) का इनाम जीता. यूएई लॉटरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उसका इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, “For Anilkumar, October 18 wasn’t just another day, it changed his life forever!” जब उन्हें चेक सौंपा गया, तो उसकी आंखों में मां की यादें और भावनाओं का समंदर उमड़ पड़ा.
अनिल कुमार ने बताया कि उसने कोई खास रणनीति नहीं अपनाई थी. उन्होंने बस आसान विकल्प चुना और आखिरी नंबर के तौर पर अपनी मां का जन्मदिन डाल दिया. वही नंबर उसका जीवन बदल गया. उन्होंने कहा, “मैंने कोई जादू नहीं किया, बस मां का बर्थडे चुना था. शायद मां की दुआ ही काम आई.”
अपनी जीत के पल को याद करते हुए अनिल कुमार ने कहा, “जब मुझे पता चला कि मैं जीत गया हूं, तो मैं सोफे पर बैठा था और शॉक में चला गया. यकीन नहीं हो रहा था कि यह सच है.” वीडियो में वह खुशी के आंसू रोक नहीं पाए.
अनिल कुमार ने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल सोच-समझकर करेगा. उन्होंने कहा, “मैं इंवेस्टमेंट और परिवार दोनों के बारे में सोच रहा हूं. मैं चाहता हूं कि इस रकम का कुछ हिस्सा समाज की भलाई में लगाऊं.” उन्होंने बताया कि वह अपनी फैमिली को यूएई लाना चाहता है और कुछ वक्त उनके साथ बिताना चाहता है. साथ ही उसने मुस्कुराते हुए कहा, “एक सुपरकार तो जरूर खरीदूंगा और किसी 7-स्टार होटल में सेलिब्रेट करूंगा.”
वह कहते हैं, “मैं मानता हूं कि सब कुछ किसी कारण से होता है. हर खिलाड़ी को कोशिश जारी रखनी चाहिए एक दिन किस्मत जरूर साथ देगी.” अनिलकुमार ने यूएई लॉटरी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस मंच ने न सिर्फ उन्हें मौका दिया, बल्कि हजारों लोगों को उम्मीद भी दी.
पिछले महीने भी दुबई में रहने वाले एक और भारतीय, संदीप कुमार प्रसाद (उत्तर प्रदेश) ने 15 मिलियन दिरहम (₹35 करोड़) की लॉटरी जीती थी. लगातार भारतीयों की यह सफलता अबू धाबी की लॉटरी में चर्चा का विषय बनी हुई है.
