मोमोज खाने के बाद चली गई युवक की जान, आप न करे ये गलती

Momos Depositphotos_161817606_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

गोपालगंज | बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. अधिक मोमोज खाने की शर्त में एक युवक की मौत हो गई. मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था.

थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विपिन कुमार पासवान (25) सीवान के बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाता था. इसी दौरान उसकी कुछ दोस्तों से अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई.

शर्त जीतने की खातिर विपिन ने अधिक मोमोज खा लिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन 150 मोमोज खा गया.
खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा जहां उसकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई.

थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की शर्त में मोमोज खाने के दौरान हुई. लेकिन, पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है.

पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. उधर, मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं.

थावे थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक थाने में परिजनों द्वारा शिकायती आवेदन नही दिया गया है.

गोपालगंज (सदर) एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है. क्योंकि ज्ञानी मोड़ सीवान के बड़हरिया थाने में आता है इसलिए केस को बड़हिया ट्रांसफर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रंजन कहते हैं कि मोमोज को ठीक से चबाकर न खाना भी युवक की मौत की एक वजह हो सकती है. मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाए ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकती है और ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!