थूक लगा के रोटी बना रहा था युवक, वीडियो हुआ वायरल

Spitting on roti (1)
The Hindi Post

यूपी के मेरठ से थूक लगा के रोटी बनाने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक को कथित तौर पर थूकते हुए देखा जा सकता है. वह रोटी बनाते हुए उस पर कथित तौर थूक रहा था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेरठ के थाना जानी क्षेत्र का है. युवक एक शादी कार्यक्रम में रोटी बनाने आया था.

जब वह रोटी बना रहा था तो किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो के आधार पर युवक को पकड़ा गया. उसने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है.

माफी मांगने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी से उठक-बैठक लगवाई और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया. इसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी साहिल को पुलिस ने पकड़ लिया है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!