“यूपी में का बा..” गाकर सुर्खियों में आई बिहार की नेहा सिंह राठौर बनी यूपी की बहु

Neha Singh Rathore (1)
The Hindi Post

यूपी चुनावों में ‘यूपी में का बा’ गाकर सुर्खियों में आने वाली नेहा सिंह राठौर शादी के बंधन में बंध गई है. बिहार की बेटी नेहा अब यूपी की बहु बन गई है.

नेहा की यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से 21 जून को लखनऊ में शादी हुई.

जानकारी के अनुसार, पहले यह शादी पिछले साल होनी थी पर कोरोना के कारण नहीं हो पाई थी.

नेहा ने यूपी चुनावों से पहले “..का बा”, गाकर सरकार को घेरा था. उनका यह गाना फेसबुक और यूट्यूब पर खूब देखा गया था. उनके गाने को काफी लोगों ने पसंद भी किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन से सवाल पूछने वाला गाना बीजेपी और पार्टी समर्थकों को रास नहीं आया था.

नेहा ने “..का बा” के दो पार्ट बनाए थे. दोनों ही पार्ट बहुत हिट हुए थे.

आपको बताते चले कि नेहा ने कानपुर से अपनी पढाई की है. हालांकि नेहा का बिहार से ताल्लुक है. नेहा लोक गीत गाती है. वो सामाजिक मुद्दों पर भी गाने गाती है. उनके फेसबुक पर लाखों फोल्लोवर है.

नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वो अपने प्रशंसकों से संवाद करने के लिए अक्सर लाइव आती रहती है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!