योगी सरकार ने यूपी में रात के कर्फ्यू में दी ढील

Yogi Adityanath IANS

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोविड मामलों में गिरावट को देखते हुए राज्य में रात के कर्फ्यू में एक घंटे की और ढील दी है। रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक के बजाय अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नया समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

हालांकि, आदेश में कहा गया है, अन्य कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना जारी रहेगा, जिसमें मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया आदेश सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स मालिकों और आतिथ्य व्यवसाय से जुड़े लोगों द्वारा कर्फ्यू के घंटों में ढील देने की मांग के बाद आया है क्योंकि यह उनके व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!