योगी कैबिनेट का फैसला: प्रयागराज, आगरा और गाजियाबाद में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

Yogi IANS (1)

यूपी के मुख्यमंत्री (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | यूपी में लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू है. अब प्रदेश के तीन और नगरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होगी. यह नगर है आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर शुक्रवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

अब इन तीनों शहरों में पुलिस कमिश्नर तैनात किए जाएंगे.

साल 2020 की जनवरी में सबसे पहले लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई थी. लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था. 13 जनवरी 2020 को लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट लागू हुआ था.

इसके बाद 26 मार्च 2021 को दूसरे चरण में कानपुर और वाराणसी में यह सिस्टम लागू किया गया. कानपुर में विजय सिंह मीणा और वाराणसी में ए सतीश गणेश पुलिस कमिश्नर बनाए गए थे.

अब योगी सरकार ने तीन और शहरों में यह प्रणाली लागू करने का फैसला किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!