भाजपाई हुए द ग्रेट खली (The Great Khali), पीएम मोदी की करी जम कर तारीफ

Khali joins BJP

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

WWE रेसलर दलीप सिंह राणा जिनको हम सब खली के नाम जानते है गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. खली एक प्रोफेशनल रेसलर है. वह सात फुट एक इंच लम्बे है.

खली को दिल्ली में बीजेपी की सदस्य्ता दिलाई गई. बीजेपी में शामिल होने के बाद खली ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनको बीजेपी में शामिल होकर अच्छा लग रहा है. खली ने कहा कि उन्होंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है.

WWE में जाने से पहले खली पंजाब पुलिस में ASI के पद पर थे. वह टीवी शो – बिग बॉस में भी कंटेस्टेंट के रूप में भाग ले चुके है. वह दुनिया के अलग-अलग देशो में रेसलिंग लड़ चुके है.

खली के बीजेपी में शामिल होने से पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सकता है, खास तौर पर पंजाब विधान सभा चुनाव में. पर सच में कितना फायदा मिलता है यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!