देश में कोविड-19 का प्रकोप, एक दिन में सामने आए 45 हजार मामले

Coronavirus IANS_800x458

आईएएनएस फाइल फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत ने गुरुवार को कोविड-19 का अब तक का सबसे बुरा प्रकोप झेला। केवल 24 घंटे में देश में कोविड-19 के अब तक के सबसे अधिक 45,720 नए मामले दर्ज हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कुल 12,38,635 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा इतने ही समय में 1,129 नई मौतों के साथ मृत्यू का आंकड़ा बढ़कर 29,861 पर पहुंच गया है। अब तक 7,82,607 के ठीक होने के साथ देश में रिकवरी दर 63.18 प्रतिशत रही। वहीं सक्रिय रोगियों की संख्या 4,26,167 है।

दुनिया में तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन में 1 लाख नए मामले आ रहे हैं।

मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हो रही है।

महाराष्ट्र 3,37,607 मामलों और 12,556 मौतों के साथ देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,86,492 मामले और 3,144 मौतें दर्ज हुईं।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटों में 1,227 नए मामले आए और 23 मौतें हुईं। यहां अब तक 1,26,323 मामले और 3,719 मौतें दर्ज हुई हैं।

कर्नाटक देश का नया हॉटस्पॉट है जहां मामलों की संख्या 75 हजार को पार कर चुकी है।

इसके बाद मामलों की संख्या में गुजरात (51,399), उत्तर प्रदेश (55,588), राजस्थान (32,334), मध्य प्रदेश (24,842), पश्चिम बंगाल (49,321), हरियाणा (28,186), आंध्र प्रदेश (64,713), तेलंगाना (49,259), असम (26,772), जम्मू और कश्मीर (15,711), केरल (15,032), ओडिशा (19,835) और बिहार (30,369) हैं।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या डेढ़ करोड़ को और मृत्यू संख्या 6.21 लाख को पार कर गई है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!