2026 की शुरुआत में ही दुनिया में हलचल, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों ने बढ़ाई चिंता

2026
The Hindi Post

2026 की शुरुआत में ही दुनिया में हलचल, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों ने बढ़ाई चिंता

 

दुनिया के कई हिस्सों में इस समय भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी तक थमा नहीं है. इसी बीच नए साल 2026 की शुरुआत में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है. इस घटनाक्रम के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 जनवरी की आधी रात को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कई हवाई हमले किए. इस सैन्य कार्रवाई को लेकर वैश्विक राजनीति में नई बहस छिड़ गई है. कई विशेषज्ञ इसे साल 2026 की शुरुआत में उभरते गंभीर संकेतों के रूप में देख रहे हैं.

इन घटनाओं के बीच फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. नए साल की शुरुआत से पहले ही उनकी कुछ भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिनमें वर्ष 2026 को लेकर युद्ध से जुड़ी आशंकाएं जताई गई थीं. अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बाद इन भविष्यवाणियों पर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने 2026 को लेकर युद्ध संबंधी कौन-सी प्रमुख भविष्यवाणियां की थीं—

रात के अंधेरे में रहस्यमयी हमला

नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी में रात के अंधेरे में होने वाले रहस्यमयी हमले का जिक्र मिलता है. उन्होंने इसमें ‘मधुमक्खियों के झुंड’ जैसे प्रतीकात्मक शब्दों का इस्तेमाल किया है. भविष्यवाणियों की व्याख्या करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि इसका शाब्दिक अर्थ मधुमक्खियां नहीं, बल्कि योजनाबद्ध और अचानक किए गए हमलों से हो सकता है. कुछ लोग हालिया सैन्य घटनाओं को इसी संदर्भ में जोड़कर देख रहे हैं.

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका

नास्त्रेदमस की एक अन्य भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2026 में वैश्विक हालात ऐसे बन सकते हैं, जो बड़े पैमाने पर युद्ध की ओर इशारा करते हैं. उन्होंने राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर बढ़ती हिंसा का जिक्र किया है. भविष्यवाणी के अनुसार, मानवता गंभीर संकट का सामना कर सकती है और संघर्ष की स्थिति और भयावह रूप ले सकती है.

सात महीने तक चलने वाले महायुद्ध का संकेत

नास्त्रेदमस ने एक लंबे युद्ध की भी भविष्यवाणी की है, जो करीब सात महीने तक चल सकता है. इसमें भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है. भविष्यवाणी के अनुसार, इस दौरान दो बड़े वैश्विक नेताओं के बीच टकराव हो सकता है और दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त रहेंगे, जिससे टकराव और गहराने की संभावना बन सकती है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!