न्यूज़ चैनल की डिबेट में बोलने का मौका न मिलने पर महिला मेहमान डांस करने लगी, वीडियो हुआ वायरल

Woman panelist starts dancing when she did not get chance to speak

वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

The Hindi Post

टीवी न्यूज़ चैनल्स पर आने वाली डिबेट तो आपने बहुत देखी होंगी. आपने यह भी देखा होगा कि डिबेट में आए मेहमान आपस में कैसे भिड़ जाते है. बहस करने लगते है. इसी से जुड़ा एक वाकया आपको बताते है.

एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट चल रही थी. इस दौरान एक महिला स्पीकर को बोलने का मौका नहीं मिला. तो उस महिला ने भी अजीब प्रतिक्रिया दी. वह डिबेट के दौरान ही नाचने लगी.

इस महिला का अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जो हरा कुर्ता पहने है बार-बार टोके जाने पर अचानक डांस करने लगती है. अब वायरल हुए इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे है. हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि यह डिबेट किस चैनल पर हुई थी और यह वीडियो कब का है.

वीडियो में देखा जा सकता है महिला को छोड़ कर अन्य मेहमान कैसे बहस करने में लगे हुए होते है.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, “इनको पता है कैसे ध्यान अपनी और आकर्षित करना है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!