महिला का गंभीर आरोप – पुलिस वैन में दो कैदियों ने किया उसका रेप, पुलिस जांच में जुटी

Hindi Post 2
The Hindi Post

हरियाणा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, हरियाणा की जींद जिला जेल में बंद एक महिला ने आरोप लगाया है कि दो पुरुष कैदियों ने पुलिस वैन के अंदर उसके साथ बलात्कार किया.

ट्रिब्यून इंडिया डॉट कॉम पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है. महिला ने आरोप लगाया है कि मनीष और सतीश ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पीने को दिया और उसके बाद पुलिस वैन में उसके साथ बलात्कार किया. इस अपराध को तब अंजाम दिया गया जब कैदियों के साथ रहने वाले पुलिसकर्मी कुछ कागजी कार्यवाही में व्यस्त थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों को इलाज के लिए जींद से रोहतक (हरियाणा) लाया गया था. महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला कैदी का PGIMS रोहतक में इलाज चल रहा है. इसी लिए उसे जींद से रोहतक लाया गया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में दो कैदियों के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कर ली है. FIR जींद में दर्ज हुई है जिसे रोहतक ट्रांसफर किया जाएगा. रोहतक पुलिस इस गंभीर आरोप की तफ्सील से जांच करेगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!