लाफे पर लाफे ! दुकानदार ने महिला को जड़े 15 सेकेंड में 17 थप्पड़, सामने आया VIDEO….
महिला को थप्पड़ लगाने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई / (वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब)
लाफे पर लाफे ! दुकानदार ने महिला को जड़े 15 सेकेंड में 17 थप्पड़, सामने आया VIDEO….
अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शॉप में हुई लूट की कोशिश अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. एक महिला, जिसने शातिर अंदाज में दुकानदार को लूटने की कोशिश की, उसी दुकानदार के थप्पड़ों की बरसात में चूर हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को सिर्फ 15 सेकेंड में 17 थप्पड़ पड़ते हैं.
यह फिल्मी अंदाज वाली घटना अहमदाबाद के रणीप इलाके की है, जहां एक महिला नकाब ओढ़े गहने देखने के बहाने दुकान में आई थी. कुछ देर बाद उसने दुकानदार पर लाल मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की, लेकिन उसका प्लान उल्टा पड़ गया. दुकानदार ने न सिर्फ झटके में बचाव किया बल्कि उसे पकड़कर धुन दिया. अब वीडियो पर लोग कह रहे हैं, “बाबा रे बाबा, ये तो लाइव एक्शन मूवी थी!”
पुलिस के अनुसार यह वाकया रणीप क्षेत्र की एक ज्वैलरी शॉप में हुआ. महिला ने पहले खुद को ग्राहक बनाकर बैठाया और कुछ गहने दिखाने को कहा. जब दुकानदार ने गहने निकाले, तभी उसने अपनी चुन्नी के अंदर छिपाया लाल मिर्च पाउडर निकाला और चेहरे पर फेंकने की कोशिश की. उसका इरादा दुकानदार को अंधा कर लूटकर भागने का था.
क्या चोरनी बनेगी रे तू
अहमदाबाद के रानीप में एक चोरनी एक ज्वेलरी के दुकान में आई
और कुछ गहने देखें
फिर ज्वैलर के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटने की कोशिश की
लेकिन ज्वेलर्स ने महिला का गर्दन पकड़ लिया और एक के बाद एक सिर्फ 30 सेकंड में 36 तमाचे मार दिए
वीडियो वायरल… pic.twitter.com/SyIdgObaxQ
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) November 7, 2025
लेकिन दुकानदार की तेज रिफ्लेक्स और सूझबूझ ने पूरा खेल पलट दिया. उसने झटके में सिर मोड़ लिया और महिला को पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, वो CCTV में कैद हो गया दुकानदार ने उसे लगातार 17 थप्पड़ जड़ दिए और फिर दुकान से बाहर धक्का दे दिया.
घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के वार के बाद दुकानदार तुरंत उठकर पलटवार करता है. 15 सेकेंड के अंदर ही महिला की हालत खराब हो जाती है और वह भागने की कोशिश करती है. लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं, किसी ने लिखा “ये है असली सेल्फ-डिफेंस क्लास”, तो किसी ने कहा “अब कोई मिर्च पाउडर लेकर लूटने से पहले दो बार सोचेगा.”
रणीप पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि वीडियो के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है. वह मौके से फरार हो गई थी और उसके खिलाफ चोरी व हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि उसके ठिकाने तक पहुंचा जा सके.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दुकानदार की चर्चा जोरों पर है. लोग उसकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं कि उसने एक सेकेंड में स्थिति संभाल ली. कई लोगों ने कहा कि उसकी तेज समझदारी ने एक बड़ी वारदात टाल दी. सोशल मीडिया पर उसे “रणीप का सिंहम” तक कहा जा रहा है.
