अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला ने हॉस्टल में किया सुसाइड, पुलिस कर रही जांच

Hang suicide noose-with-windows-light-against (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक 20 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी करके भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली थी.

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई है.

महिला INS HAMLA में प्रशिक्षण ले रही थी. वह केरल की रहने वाली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसकी जांच चल रही है.

बता दे कि अग्निपथ योजना के तहत डिफेन्स फोर्सेज में अग्निवीर की भर्ती होती है. इसे 2022 में शुरू किया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!