गुरुद्वारे के बाहर ‘शराब’ पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या

Woman shot dead for 'consuming' liquor outside gurdwara in Punjab (1)

Photo: Twitter

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पटियाला (पंजाब) में दुखनिवारन साहिब गुरुद्वारा परिसर में कथित तौर पर शराब पीने पर 33 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने मौके से तंबाकू के पैकेट और शराब की एक बोतल बरामद की है. मृतका परमिंदर कौर शराब के नशे में थी और गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के पास शराब का सेवन कर रही थी. वारदात रविवार रात को हुई.

आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि धार्मिक भावनाएं आहत होने पर निर्मलजीत ने महिला को गोली मार दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!