छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, हुई मौत

Railway Track

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

चंडीगढ़ | हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक शख्स ने 30 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ट्रेन से नीचे फेंके जाने से महिला को गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भी ट्रेन से कूद गया। 

इस भयानक घटना के समय महिला का 9 वर्षीय बेटा उनके साथ था। महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। 

पुलिस ने कहा कि यह घटना गुरुवार की देर रात नरवाना से करीब 10 किलोमीटर दूर धमतान साहिब और टोहाना रेलवे स्टेशन के बीच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला मंदीप कौर और उनका बेटा ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपी संदीप ने कोच में  मनदीप को अकेला पाकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। ट्रेन के धमतन साहिब को पार करते ही संदीप महिला को परेशान करने लगा।

जब मनदीप ने संदीप की हरकतों का विरोध करना शुरू किया तो उसने उनको ट्रेन से धक्का दे दिया। बाद में पुलिस के अनुसार, संदीप भी चलती ट्रेन से कूद गया।

बाद में पुलिस ने आरोपी को रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में पड़े देखा। 

वारदात से पहले पीड़िता ने अपने पति हरजिंदर सिंह को फोन कर रेलवे स्टेशन पर रिसीव करने आने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही ट्रेन टोहाना पहुंची, हरजिंदर सिंह को ट्रेन में अपनी पत्नी कही नजर नहीं आई। उन्होंने, लेकिन अपने बेटे को रोता हुए देखा। उन्होंने उससे उसकी मम्मी के बारे जानकारी की। तब पूरी बात हरजिंदर को पता चली। 

आज सुबह पुलिस को पीड़िता का शव खेतों में पड़ा मिला।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने मीडिया को बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस 

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!