प्रेमी के साथ होटल में थी महिला, तभी पुलिस के साथ पहुंच गया पति, डर के मारे लगा दी 12 फीट से छलांग… Video

Bagpat Collage 1 (1) (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट (Social Media)

The Hindi Post

यूपी के बागपत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मौजूद थी. इसी दौरान उसका पति वहां आ गया. जैसे ही महिला को इस बारे में पता चला वो वहां से निकल भागी. महिला ने होटल की छत से छलांग लगा दी और फरार हो गई. इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि वीडियो वायरल होने लगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला 12-15 फीट ऊंची दीवार से कूद रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला किसी अन्य पुरुष के साथ होटल में मौजूद थी. इसकी जानकारी मिलने पर पति पीछे पहुंच गया. पकड़े जाने के डर से महिला ऊंची दीवार से कूद गई. वहीं पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंच कर अपनी जान के खतरा बताया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम गीता है. वह 27 साल की है. वहीं, पीड़ित पति का नाम कपिल है. दोनों का एक बेटा भी है. कपिल का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से संबंध थे. इस बारे में उसे शादी के बाद पता चला. कपिल ने आगे बताया कि इसका विरोध करने पर पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़ित पति ने बातौड़ कोतवाली में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके पति का पहले से ही कानूनी विवाद चल रहा है.

इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल ने मीडिया को बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. युवक की पत्नी अपने प्रेमी शोभित के साथ छपरौली रोड स्थित होटल में थी. जैसे ही महिला के ससुराल वाले वहां पहुंचे तो वह उन्हें देखकर होटल की छत से कूद गई. युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में महिला के पति ने तहरीर दी हैं जिसमें उसने पत्नी के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए हैं. इस मामले में जांच की जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!