22 सांपों और गिरगिट लेकर मलेशिया से भारत पहुंची थी महिला यात्री, भेजा गया जेल

Woman held at Chennai airport with 22 snakes (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | चेन्नई हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री को पकड़ा गया हैं जो विभिन्न प्रजातियों के सांपो को लगेज में छुपा के लाई थी.

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इस महिला के पास से 22 सांपों को बरामद किया है. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महिला यात्री 28 अप्रैल को कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK13 से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची थी. कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा.

एक अधिकारी ने कहा, “उसके सामान की जांच करने पर एक गिरगिट और विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप मिले. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के साथ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत सरीसृप जीवों को जब्त कर लिया गया.”

महिला को शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!