दिल्ली: ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथी ने 35 वर्षीय महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को सड़क पर छोड़कर भागे

Rape Molestation Mental Disorder portrait-person-with-mental-disorders (1)

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में बुधवार देर रात 35 वर्षिय महिला का कथित तौर पर दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 29 मार्च तक जवाब मांगा है. आयोग ने दिल्ली पुलिस से एफआईआर की कॉपी और इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकरी के बारे में पूछा है. पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उठाए जा रहे कदम आदि के अलावा मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश दिए हैं.


कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा, इंदौर की अदालत ने सुनाया फैसला


इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि, “गाजीपुर में एक लड़की का ऑटो वाले और उसके साथी ने बुरी तरह से रेप किया और उसको सड़क पर लहुलुहान छोड़ दिया. अभी वो आईसीयू में एडमिट है और उसकी हालत खराब है. मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इश्यू किया है की मामले में जल्द से जल्द अरेस्ट हों. किसी भी हाल में ये रेपिस्ट बचने नहीं चाहिए.”

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल महिला गाजीपुर स्थित पोल्ट्री बाजार के गेट नंबर एक के पास मिली, वहीं पीड़िता गंभीर रूप से घायल भी थी. पीड़िता के मुंह से खून बह रहा था और उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं.

पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होते ही सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जिधर महिला का इलाज जारी है.


कुत्ते के काटने से भैंस की मौत, रेबीज टीका लगवाने के लिए अस्पताल भागे लोग


पुलिस को पीड़िता द्वारा जानकरी दी गई है कि, बुधवार रात करीब 9 बजे जब उसने ऑटो लिया तो दो अज्ञात ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा उसकी पिटाई की गई और उसका यौन उत्पीड़न किया गया. दोनों युवक उसे अज्ञात स्थान पर ले गए, उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

Mobile Guru 22

पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है. साथ ही पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है और गाजीपुर इलाके में ऑटो चालक, रिक्शा चालकों से पूछताछ भी कर रही है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!