महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी कार, पीछे-पीछे…., VIDEO

CAR ON TRACK

उत्तरप्रदेश की महिला ने रेलवे ट्रैक पर सरपट कार दौड़ा दी / फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है. यहां एक युवती ने रेलवे ट्रैक पर कार चला दी. युवती ने लगभग 7 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाई जिससे रेल यातायात बाधित हो गया. रेल यातायात लगभग 2 घंटे तक बाधित रहा.

स्थानीय लोगों ने युवती को रोकने की कोशिश की तो वह कथित तौर पर चाकू दिखाकर धमकाते हुए निकल गई. लोगों ने बताया कि युवती ने रेलवे ट्रैक पर लगभग सात किलोमीटर तक कार चलाई. इस दौरान उसी ट्रैक पर एक ट्रेन आ गई. इस ट्रेन के लोको पायलट ने कार को देख लिया और तुरंत ट्रेन को रोकने का काम किया. इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

युवती की इस हरकत की वजह से रेलवे विभाग को काफी ज्यादा परेशानी हुई. रेलवे कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से युवती को पकड़ा.

युवती की पहचान रविका सोनी के रूप में हुई है जो लखनऊ की रहने वाली है. ऐसा बताया जा रहा है कि युवती एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो हैदराबाद की एक कंपनी में काम करती है. उसे हाल ही में नौकरी से हटा दिया गया था और वह कथित तौर पर डिप्रेशन की शिकार है. पुलिस उससे सवाल जवाब कर रही है.

पुलिस जानना चाहती है कि क्या ट्रैक पर कार चलाने का मकसद रील बनाना था? रविका सोनी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने कहा कि उसके परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

युवती द्वारा रेलवे ट्रैक पर कार चलाने से हैदराबाद-बेंगलुरू रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है. रेलवे पुलिस ने भी इस घटना में जांच शुरू कर दी है. रेलवे अधिकारियों इस घटना को गंभीरता से लिया है और माना है कि इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क (इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!