महिला ने रैपिडो ड्राइवर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा – “ड्राइवर ने गलत तरह से छुआ.. मैं डर गई थी”

Rape Molestation Depositphotos_238915278_S (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया हैं. यहां की एक महिला ने निजी बाइक टैक्सी सर्विस के बाइक ड्राइवर पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

महिला ने पिछले सप्ताहांत रात करीब 8.30 बजे टिन फैक्ट्री से कोरमंगला तक यात्रा करने के लिए बाइक बुक की थी. इसी यात्रा के दौरान उनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया.

महिला ने इस बारे में Reddit पर एक पोस्ट लिखा हैं. महिला ने आरोप लगाया हैं कि जब वे एक पेट्रोल पंप पर रुके तो रैपिडो ड्राइवर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ.

महिला ने बताया कि ड्राइवर ने उनकी जांघों को दो बार छुआ. इसके बाद ड्राइवर महिला की जांघों पर बैठ गया. महिला ने कहा कि वो बहुत डर गई थी.

इस घटना के कुछ समय बाद महिला अपने घर पहुंच गई. उन्होंने रपिडो कस्टमर केयर पर कॉल करके इस बारे में बताया और शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता ने बाद में कहा कि रैपिडो ने उन्हें बताया कि ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन इससे ज्यादा जानकारी ड्राइवर के बारे में और जानकारी नहीं उपलब्ध कराई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!