अभिनेता विजय बाबू पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Vijay Babu (1)

विजय बाबू (फोटो साभार: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता विजय बाबू पर रेप का संगीन आरोप लगा है। केरल पुलिस ने विजय बाबू के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

विजय बाबू पर यह आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एक महिला एक्टर के साथ रेप किया। पीड़िता ने 22 अप्रैल को विजय बाबू के खिलाफ लिखित शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि अभिनेता विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका कई बार यौन शौषण किया। महिला जो कोझिकोड की रहने वाली है ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि विजय बाबू ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अभी तक पुलिस ने विजय बाबू से पूछताछ नहीं की है। पूछताछ के दौरान उनके बयान दर्ज किए जायेंगे।

वही दूसरी तरफ अभिनेता विजय ने अपने को ‘असली पीड़ित’ बताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में महिला के खिलाफ विधिक कार्यवाही करेंगे। फेसबुक लाइव के माध्यम से उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ नही किया है। इस दौरान उनको पीड़ित महिला का नाम उजागर कर दिया। पुलिस अब उनके खिलाफ पीड़िता का नाम उजागर करने एक और मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में विजय एक जाना माना नाम है। वह कई हिट फिल्में दे चुके है। अब उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद, साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!