गाजियाबाद में पांच लोगों ने किया महिला से गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में
सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
गाजियाबाद | गाजियाबाद पुलिस को 18 अक्टूबर की देर रात 3. 30 बजे एक महिला के दिल्ली आश्रम रोड पर पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर महिला को एमएमजी अस्पताल, गाजियाबाद, में भर्ती कराया.
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया और उसे वहां छोड़ गए. महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने जब महिला का मेडिकल परिक्षण कराने की कोशिश की तो उसने मना कर दिया. महिला ने कहा कि वह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अपना परीक्षण करवाएगी. जिसके बाद पुलिस उसे लेकर दिल्ली चली गई.
महिला के भाई की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है.

दरअसल गाजियाबाद पुलिस को मंगलवार को गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले आश्रम रोड के पास एक महिला ने पड़े होने की सूचना मिली थी.
पुलिस के अनुसार, महिला गाजियाबाद में अपने भाई की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली से यहां आई थी. दिल्ली वापस जाने के लिए, महिला के भाई ने उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया था. पुलिस ने कहा कि जब वह बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार महिला के पास आकर रुकी और पांच लोगों ने उसे उसमें खींच लिया. वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया.
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने कहा, शुरूआती जांच में पता चला है की पीड़िता और आरोपियों का संपत्ति विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई कि जा रही हैं.

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस भेजकर घटना का विवरण मांगा है.
नोटिस में कहा गया है, “आयोग को सूचित किया गया कि पीड़िता दिल्ली के नंद नगरी कि रहने वाली है और 16 अक्टूबर को अपने भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गई थी. वह जब रात में ऑटो वाले की प्रतीक्षा कर रही थी उसी समय चार लोगों वहां आये और उसका अपहरण कर लिया. वे उसको स्कॉर्पियो गाड़ी से लेकर निकल भागे. वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था.”
नोटिस में आगे कहा गया, “उन्होंने उसके साथ बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया. वे उसके साथ दो दिनों तक बलात्कार करते रहे और उसे प्रताड़ित किया. उन्होंने उसके गुप्तांग में एक लोहे की छड़ भी डाली थी. इसके बाद उन्होंने उसे जूट के बैग में छिपा दिया. उन्होंने पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और उसे सड़क पर फेंक दिया. महिला खून से लथपथ हालत में मिली थी. महिला फिलहाल बहुत गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है.”

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, “घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है और मुझे निर्भया कांड की याद दिलाती है. एक महिला का अपहरण कर लिया गया और उसके साथ बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया गया. उसके अंदर एक रॉड दाल दी गई. महिला खून से लथपथ पाई गई. महिला को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”
मालीवाल ने कहा, “हमने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है. सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मैं यह समझने में विफल हूं कि महिलाओं और बच्चों के साथ इस तरह की अत्यधिक क्रूरता कब होती रहेगी.”
ians
