यूक्रेन के खार्किव में लगातार विस्फोटों से हिल रही हैं अपार्टमेंट्स की खिड़कियां

Russia attacks Ukraine
The Hindi Post

नई दिल्ली | यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव  (Kharkiv) के निवासियों ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन की सेना और रूसी सेना के बीच गोलाबारी और लगातार विस्फोटों से अपार्टमेंट ब्लॉकों की खिड़कियां हिल रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर में राजधानी कीव (Kiev) और काला सागर बंदरगाह के  शहरों – ओडेसा (Odesa) और मारियुपोल (Mariupol) के आसपास भी झड़पें हो रही हैं।

यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और हवाईअड्डों पर रूस की ओर से हवाई हमले किए गए हैं, कीव के पास एक प्रमुख हवाईअड्डे के आसपास भीषण लड़ाई की सूचना है।

Mobile Guru

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सेना ने कम से कम छह रूसी विमानों को मार गिराने का दावा किया है, जबकि रूस ने यूक्रेन में 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है।

बड़ी संख्या में यूक्रेनी लोग आश्रय मांग रहे हैं या देश के बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हजारों लोग कीव से भागते हुए देखे गए हैं।

Azadi-Ka-Amrit-Mahotsava

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले की घोषणा के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर पर संघर्ष क्षेत्रों की वीडियो और तस्वीरें ट्रेंड करने लगीं। दावा था कि यह वीडियो और तस्वीरें संघर्ष क्षेत्रों से थी।

कई फुटेज और कुछ वायरल क्लिप सैकड़ों-हजारों बार देखे गए हैं, जो पिछले संघर्षो या पुराने सैन्य अभ्यासों की घटनाओं को दिखाते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कई यूजर बिना पड़ताल किए कंटेंट पोस्ट कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीसी ने 2014 के रूस-यूक्रेन युद्ध, 2011 के लीबिया युद्ध और 2020 के बेरूत विस्फोटों के वीडियो वायरल होते देखे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उदाहरण में, अमेरिका में यूक्रेन के एक पूर्व राजदूत ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह मारियुपोल में लिया गया था, लेकिन उसी क्लिप का एक संस्करण टिकटॉक पर कुछ हफ्ते पहले अपलोड किया गया था, जिसमें बिजली स्टेशन पर आसमानी बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक और वायरल वीडियो, जो यूक्रेन में रूसी सैन्य पैराट्रूपर्स को उतरते हुए दिखाने का दावा करता है, पहली बार 2016 में ऑनलाइन देखा गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!