“…जीभ काट लेंगे”: राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता की धमकी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में सजा सुनाने वाले जज को धमकी दी गई हैं.
कांग्रेस के एक नेता ने जज एच वर्मा को कथित तौर पर धमकी दी हैं. उसने कहा हैं कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनकी (जज) जीभ काट दी जाएगी.
दरअसल, कांग्रेस की एससी/एसटी विंग (SC/ST Wing) तमिलनाडु के डिंडीगुल में राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी. इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रमुख मणिकंदन ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “23 मार्च को सूरत की अदालत के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम तुम्हारी जीभ काट देंगे.”
मणिकंदन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और डिंडीगुल पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
