“अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेंगे…”

Terror-1_800x409

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

आतंकी संगठन अल-कायदा ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की पुलिस हिरासत में हत्या को लेकर भारत पर हमले की धमकी दी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कायदा ने अपने ईद संदेश में बदला लेने की धमकी दी हैं. उन्होंने अतीक और अशरफ को ‘शहीद’ बताया.

अल-क़ायदा के प्रचार मीडिया विंग, अस-साहब द्वारा जारी 7-पेज की पत्रिका में, आतंकी समूह ने “मुसलमानों को आजाद” करने का भी वादा किया.

15 अप्रैल की रात को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के परिसर में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!