दाऊद के कथित सहयोगी की पत्नी ने अपने पति, हार्दिक पंड्या, राजीव शुक्ला और अन्य पर लगाया रेप-उत्पीड़न का आरोप

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी रियाज़ भाटी की पत्नी ने पति पर दुष्कर्म और जबरन सेक्स वर्क कराने का आरोप लगाया है।

न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, भाटी की पत्नी ने मुंबई की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में 24 सितंबर को इस संबंध में शिकायत दी थी।

ANI के अनुसार, पुलिस से की गई शिकायत में, भाटी की पत्नी ने, पति रियाज़ भाटी, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला, हार्दिक पांड्या, पृथ्वीराज कोठारी का नाम शामिल किया है।

उन्होंने पति पर उसके दोस्तों, कारोबारी सहयोगियों और अन्य हाई प्रोफाइल लोगो के साथ यौन संबंध बनाने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है पर अभी तक कोई FIR दर्ज नही हुई है।

ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि इस मामले में अभी तक कोई प्रमाण नही मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!