आंख पर काली पट्टी बांध कर G20 में क्यों हिस्सा ले रहे है जर्मनी के चांसलर?
Photo: X@Bundeskanzler
दिल्ली में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के 20 ताकतवर देशों के नेता शिरकत कर रहे है. इनमें जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज भी शामिल हैं. वह शनिवार को सम्मेलन के पहले दिन आंख पर पट्टी बांधकर पहुंचे. इसके पीछे के कारण को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर जानकारी दी थी.
दरअसल, 65 वर्षीय ओलाफ स्कोल्ज को पिछले शनिवार को जॉगिंग के दौरान चेहरे पर चोट लग गई थी. चोट को छिपाने के लिए उन्होंने आंख पर पट्टी लगा ली है.
उनके प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेट ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि स्कोल्ज को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों तक आंखों पर पट्टी बांधनी होगी. स्कोल्ज, जो कई वर्षों से नियमित धावक रहे हैं चोट के बावजूद अच्छी फॉर्म में हैं.
Prime Minister @narendramodi welcomes Olaf Scholz @Bundeskanzler, Chancellor of Germany for #G20 Summit at #BharatMandapam in New Delhi #G20Summit #G20India #G20India2023 pic.twitter.com/N6DTpMoyyq
— PIB India (@PIB_India) September 9, 2023
