कौन जीता चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव… ? बीजेपी, AAP या कांग्रेस ? नतीजे आए सामने

BJP Congress and AAP Flag Collage ChatGPT Image Dec 3, 2025, 12_19_00 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

कौन जीता चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव… ? बीजेपी, AAP या कांग्रेस ? नतीजे आए सामने

 

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. भाजपा ने तीनों पदों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया. अहम बात है कि मेयर के लिए वोटिंग करने के बाद कांग्रेसी पार्षद और सांसद सदन छोड़कर चले गए. ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की वोटिंग में कांग्रेस को कोई वोट नहीं मिला.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सबसे पहले 11 बजे मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई और इसमें भाजपा ने बाजी मारी.  सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं, उन्हें 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए. सौरभ जोशी ने कांग्रेस के कैडिंडेट गुरप्रीत सिंह गब्बी और आप प्रत्याशी योगेश ढींगरा को  हराया.

 

उधर, डिप्टी मेयर के चुनाव में भी भाजपा की जीत हुई है औऱ सुमन शर्मा चंडीगढ़ की नई डिप्टी मेयर बन गई है. डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी की सुमन शर्मा को 18 वोट मिले और आप से जसविंदर कौर को 11 वोट मिले. कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए हैं। इसलिए कांग्रेस से डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रही निर्मला देवी को कोई वोट नहीं मिला. निर्मला देवी स्वयं भी सदन में नहीं थी.


निगम में 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाले. इस बार बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हुए और हाथ खड़े करके वोट डाला गया. कांग्रेस के छह पार्षदों और सांसद मनीष तिवारी ने अपने प्रत्याशी को वोट दिया. आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया और ऐसे में सौरभ जोशी ने बाजी मारी. भाजपा के सभी 18 पाषर्दों ने मेयर प्रत्याशी सौरभ जोशी के समर्थन में हाथ खड़े किए.वहीं, आम पार्टी के 11 पार्षदों ने अपने मेयर प्रत्याशी के लिए वोट डाले. उधर, वोट डालने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षद निगम से बाहर चले गए. क्योंकि उन्हें मालूम था कि पार्टी की हार तय है.

मेयर पद पर जीत के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए. उन्हें साथियों ने अपनी सीट पर बिठाया. अहम बात है कि वह अपने पिता की फोटो साथ लेकर आए थे.

मेयर चुनाव के बाद सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग हुई, जिसका कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया. क्योंकि पार्टी के छह पार्षद मेयर के लिए वोटिंग के बीच ही सदन से चले गए थे. ऐसे में वोटिंग हुई और भाजपा के जसमीत सिंह को 18 वोट और आप के 11 वोट उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिले. भाजपा के जसमनजीत सिंह चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं. वोटिंग में आप से मुन्नवर खान को 11 वोट मिले और कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए हैं, इसलिए कांग्रेस से सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रहे सचिन गालव को कोई वोट नहीं मिला. सचिन गालव स्वयं भी सदन में नहीं थे, इसलिए उन्हें अपना वोट भी नहीं मिला.

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम में 35 काउंसिलर्स हैं और इसके अलावा, 1 वोट सांसद का रहता है. इस बार कांग्रेस के पास जहां सात वोट थे और आम आदमी पार्टी के पास 11 पार्षदों का समर्थन था. उधऱ, भाजपा के पास सबसे अधिक 18 वार्षद हैं. अहम बात है कि निगम चुनाव से पहले आप और कांग्रेस का गठबंधन भी टूट गया था. वर्ना वोटिंग के दौरान कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता था.


The Hindi Post
error: Content is protected !!