कौन हैं वो पांच यात्री जो लापता टाइटैनिक पनडुब्बी में सवार हैं?
पनडुब्बी की सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
अटलांटिक महासागर में लापता हुई टाइटैनिक पनडुब्बी में पांच यात्री सवार हैं. इन पांच यात्रियों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश, फ्रांसीसी गोताखोर पॉल-हेनरी नार्गोलेट, पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक – शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान शामिल हैं.
पनडुब्बी को खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
बता दे कि टाइटैनिक (जहाज) के मलबे को अटलांटिक महासागर में देखने गए कुछ पर्यटक लापता हो गए है. ये पर्यटक, एक पनडुब्बी में सवार थे. चालक दल और पांच पर्यटक जिस पनडुब्बी में सवार है उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. इसलिए उसे खोजा जा रहा है जो एक बेहद मुश्किल काम है. यह घटना 18 जून (रविवार) को घटी.
यूएस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, 18 जून को पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था. पनडुब्बी के समुद्र की गहराईयों में जाने के लगभग एक घंटे 45 मिनट बाद उससे संपर्क टूट गया था. तबसे उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है.
चिंता की बात ये है कि पनडुब्बी में सीमित ऑक्सीजन ही बची है. यह ऑक्सीजन कुछ ही घंटो में समाप्त हो जाएगी. इसलिए बचाव अभियान में लगे लोग, इस पनडुब्बी को ढूंढ़ने में जी-जान से लगे है. हालांकि, ये इतना आसान काम नहीं है.
कब डूबा था टाइटैनिक
गौरतलब है कि टाइटैनिक 1912 में अपनी पहली यात्रा के दौरान एक हिमखंड से टकराने के बाद अटलांटिक महासागर में डूब गया था. इसके डूबने से 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. सालों बाद टाइटैनिक के मलबे को अटलांटिक महासागर के तल पर खोजा जा सका था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
